Maiya Samman Yojana 21th 22th Installment Date: झारखंड की लाखों महिलाओं के लिए मंईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। मार्च महीने की 20वीं किस्त का पैसा सफलतापूर्वक लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में भेजे जाने के बाद अब अप्रैल और मई महीने की राशि को लेकर चर्चा तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स और विभागीय तैयारियों के अनुसार सरकार इस बार 21वीं और 22वीं किस्त की राशि एक साथ जारी कर सकती है। यानी पात्र महिलाओं को सीधे ₹5000 का लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है।
राज्य सरकार फिलहाल लाभार्थियों के दस्तावेजों की जांच और भौतिक सत्यापन का काम तेजी से पूरा कर रही है ताकि केवल योग्य महिलाओं को ही योजना का लाभ मिल सके। जिन महिलाओं का बैंक खाता आधार और DBT से लिंक है, उन्हें सबसे पहले भुगतान मिलने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि 15 मई 2026 से किस्त की राशि ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है, जिससे करीब 51 लाख महिलाओं को राहत मिलेगी।
मंईयां सम्मान योजना भोतिक सत्यापन कैसे करें?
झारखंड सरकार ने मंईयां सम्मान योजना में फर्जी लाभार्थियों को हटाने और सही महिलाओं तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए भौतिक सत्यापन अनिवार्य कर दिया है। जिन महिलाओं ने अभी तक अपना सत्यापन पूरा नहीं कराया है, उन्हें आने वाली 21वीं और 22वीं किस्त की राशि मिलने में परेशानी हो सकती है। सत्यापन कराने के लिए लाभार्थी महिला को अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत सचिवालय या प्रखंड कार्यालय में जाना है। वहां आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर जैसे जरूरी दस्तावेज जमा करना है।
अधिकारियों द्वारा महिला की पहचान और दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसके बाद बैंक खाते की DBT और NPCI स्थिति भी चेक की जाएगी ताकि पैसा सीधे खाते में भेजा जा सके। सरकार ने साफ किया है कि जिन महिलाओं का भौतिक सत्यापन पूरा नहीं होगा, उनका नाम लाभार्थी सूची से हटाया जा सकता है। इसलिए सभी महिलाओं को समय रहते सत्यापन प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है।
Maiya Samman Yojana 21th 22th Installment Date Overview
| आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana 21th 22th Installment Date |
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना |
| किस्त | 21वीं और 22वीं किस्त |
| कुल राशि | ₹5000 |
| संभावित भुगतान तिथि | 15 मई 2026 से |
| लाभार्थी महिलाएं | लगभग 51 लाख |
| राज्य | झारखंड |
| भुगतान माध्यम | DBT |
| आधिकारिक पोर्टल | mmmsy.jharkhand.gov.in |
Maiya Samman Yojana 21th 22th Installment Date
मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य सरकार मई महीने में बड़ा भुगतान करने की तैयारी में है। जानकारी के अनुसार अप्रैल और मई दोनों महीनों की किस्त एक साथ जारी की जा सकती है, जिससे पात्र महिलाओं को सीधे ₹5000 की राशि मिलेगी। विभागीय स्तर पर लाभार्थियों की सूची अपडेट की जा रही है और जिन महिलाओं का सत्यापन पूरा हो चुका है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को समय पर सहायता राशि मिल सके।
रांची, धनबाद, बोकारो, देवघर, गढ़वा, गुमला, लोहरदगा, पाकुड़, चतरा, जामताड़ा, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, दुमका, गिरिडीह, हजारीबाग, रामगढ़, साहिबगंज, पलामू, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, सरायकेला-खरसावां और गोड्डा सहित राज्य के सभी जिलों की महिलाओं को इसका लाभ दिया जाएगा। जिन महिलाओं की पिछली किस्त रुकी हुई है, उन्हें भी लंबित राशि के साथ भुगतान मिलने की संभावना है।
मंईयां सम्मान योजना 21वीं-22वीं किस्त के लिए पात्रता
- लाभार्थी महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए और उसका नाम मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थी सूची में दर्ज होना जरूरी है।
- महिला की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए, तभी योजना का लाभ दिया जाएगा।
- परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिक आय वाले परिवारों को योजना के लिए अपात्र माना जाएगा।
- महिला या उसके परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए और न ही आयकरदाता होना चाहिए।
- लाभार्थी महिला के परिवार के पास चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए। हालांकि कृषि कार्य में उपयोग होने वाला ट्रैक्टर इसमें शामिल नहीं किया गया है।
- महिला के नाम पर सक्रिय बैंक खाता होना जरूरी है, जिसमें DBT सुविधा चालू होनी चाहिए ताकि किस्त की राशि सीधे खाते में भेजी जा सके।
- बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है और NPCI मैपिंग पूरी होनी चाहिए, तभी भुगतान सफल माना जाएगा।
- जिन महिलाओं ने भौतिक सत्यापन पूरा नहीं कराया है या दस्तावेज अधूरे पाए गए हैं, उन्हें आने वाली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
Maiya Samman Yojana 21th 22th Installment Status Check कैसे करें?
- सबसे पहले मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अब होमपेज पर आपको “Login” विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब अपना आवेदन क्रमांक या आधार नंबर और पासवर्ड दर्ज करें और Login करना है।
- लॉगिन के बाद “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” पर क्लिक करना है।
- इसके बाद नया पेज खुलेगा, जहां आपको मोबाइल नंबर दर्ज कर “OTP प्राप्त करें” पर क्लिक करना होगा।
- अब मोबाइल पर आए OTP को दर्ज कर वेरिफिकेशन पूरा करना है।
- इसके बाद स्क्रीन पर आपकी आवेदन स्थिति और पेमेंट डिटेल्स दिखाई देंगी।
Note :- मंईयां सम्मान योजना 21वीं-22वीं किस्त को लेकर सरकार की ओर से तैयारियां तेजी से चल रही हैं। जिन महिलाओं ने अभी तक बैंक खाते की DBT, आधार लिंकिंग और भौतिक सत्यापन पूरा नहीं कराया है, उन्हें जल्द यह प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है। भुगतान जारी होने के बाद लाभार्थियों के मोबाइल नंबर पर SMS भी भेजा जाएगा। इसके अलावा महिलाएं PhonePe, Google Pay, Paytm, नेट बैंकिंग या बैंक पासबुक के माध्यम से भी अपने खाते में राशि की जानकारी देख सकती हैं।